Wednesday, October 2, 2019

पार्थ की गुहार

भेजा मुझे धरा पे देके अपने जैसा रूप सलोना
कहा हे पार्थ तुम बनोगे सबका मनपसंद खिलौना

पर यहाँ तो मम्मी पे सलेसफोर्स की धुन
पापा मोबाइल में गुम
आय पैड ने कर रखा जीजी को बिजी
सच कहता हु लाइफ नहीं है यहाँ इजी

मुस्कुराकर में सबको लुभाना चाहता
पर फेसबुक व्हाट्सप्प से नहीं जीत पाता
दादी नानी की लोरी भीयहाँ कोई नहीं सुनाता
यु टूब की लुलूबाईएस सुन मैं सो जाता

टेक्नोलॉजी में क्रेजी यह संसार
ओ कृष्ण तुम्ही सुन लो मेरी गुहार
करो न कोई जादू टोना
की फिर बनु मैं सबका मनपसंद खिलौना

No comments:

Post a Comment